पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में कटलरी व्यापारी और कराची से आए उनके ससुर का पैर फैक्चर

सड़क हादसे में कटलरी व्यापारी और कराची से आए उनके ससुर का पैर फैक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. दामाद के साथ इंदौर घूमने निकले कराची (पाकिस्तान) से आए वृद्ध को कलेक्टोरेट के सामने एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार थी। हादसे में उनके दामाद और उनका पैर फैक्चर हो गया है। दोनों का गंभीर हालत में आनंद हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
रावजी बाजार पुलिस ने बताया हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने कलेक्टोरेट चौराहे के आसपास की बिल्डिंग्स के सीसीटीवी कैमरे चेक कर उनके फुटेज तलाशे हैं। पुलिस को बाइक सवार युवक की तलाश है। टीआई अरविंद सिंह तोमर ने बताया रविवार को बाइक सवार युवक ने वीर सावरकर नगर में रहने वाले ४३ वर्षीय कटलरी व्यापारी नंदलाल पिता जसनमल डोढानी और कराची से आए उनके ससुर सतरामदास पिता मंगूलाल आसिजा (६०)को टक्कर मार दी थी। वे शहर घुमाने के लिए अपने स्कूटर (कायनेटिक) पर उन्हें ले जा रहे थे तभी कलेक्टोरेट पर टर्न लेते वक्त हादसा हो गया था। दोनों को पैर में फैक्चर और सिर में चोट आई है। सतरामदास ने बताया घटना के बाद बाइक चालक भाग निकला। उन्होंने बताया वे दामाद के साथ शहर घूमने निकले थे। मामले में पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।