पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालों से खींची मैजिक, दांतों से उठाया ५० किलो का पत्थर, देखें तस्वीरें

बालों से खींची मैजिक, दांतों से उठाया ५० किलो का पत्थर, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बालों से जब मोहम्मद सय्यद ने टाटा मैजिक खींचा तो देखने वाले दंग गए।)
इंदौर/नीमच. इंजीनियर डे की पूर्व संध्या पर कई हैरत-अंगेज कारनामे शहरवासियों को देखने को मिले। किसी ने बालों से टाटा मैजिक खींचा तो किसी ने दांतों से पत्थर उछाल दिया। कोई एक डंडे पर नाचा तो किसी ने पत्थर तोड़कर दिखाया।

यह सारे कारनामे इंजीनियर्स- डे की पूर्व संध्या पर नासिक से आए कलाकारों ने करके दिखाए तो देखने वाले दंग रह गए। उनके करतबों को देख जिलेभर के इंजीनियरों ने हैरानी जताई। कई टीवी चैनलों में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा चुके इन कलाकारों ने रविवार शाम को माहेश्वरी भवन में अपने हुनर का कमाल दिखाया। कलाकार मेहबूब सैयद, उमर सैय्यद, शब्बीर ने शानदार करतब दिखाकर खूब दाद बटोरी। ये कलाकार सोनी टीवी एंटरटेन्मेंट के लिए कुछ भी करेगा में अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेर कर आए हैं। कार्यक्रम में इंजीनियर बाबूलाल गौड़, केके टांक, राजेंद्र साकी सहित अनेक इंजीनियर और उनके परिजन उपस्थित थे।

आगे की स्लाइड पर देखें तस्वीरें...