पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करने वाले कंपनी संचालक की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

छेड़छाड़ करने वाले कंपनी संचालक की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. अपने ही ऑफिस की महिला एकाउंट ऑफिसर को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले विज्ञापन एजेंसी के संचालक की तलाश में सोमवार को छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने सेंट्रल कोतवाली इलाके में उसके ऑफिस पर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार रविवार को 35 वर्षीय एक महिला ने शिकायत की है कि न्यू बालाजी क्रिएशन कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर काम करती है। इस कंपनी के संचालक सुरेंद्र होलकर ने उसे 11 सितंबर को सरवटे बस स्टेंड के पास स्थित होटल हनी पैलेस में कंपनी के काम का बोलकर बुलाया था। वह होटल पहुंची तो एक कमरे में बैठे संचालक ने उसे बैठने का बोलकर दरवाजा लगा दिया और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध कर दरवाजा खोला और होटल से चली गई। बाद में उसने थाने आकर शिकायत की। पुलिस ने बताया महिला विवाहित है और कंपनी में ही एकाउंटेंट का काम करती है। घटना की तस्दीक के लिए होटल हनी पैलेस में रविवार को पुलिस टीम पहुंची थी। न्यू बालाजी क्रियेशन कंपनी विज्ञापन कंपनी है। इसके संचालक सुरेंद्र सिंह होलकर की तलाश कर रहे हैं। सोमवार को हमारी एक टीम ने उनके सेंट्रल कोतवाली स्थित ऑफिस न्यू बालाजी क्रिएशन पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उनके खिलाफ धारा ३५४ और ३४२ के तहत केस दर्ज किया है। एक टीम सुरेंद्र की तलाश में जुटी है।