इंदौर. सोमवार दोपहर बीडीएस प्रथम और दूसरे प्रोफ. के छात्रों ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर पहुंचकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि परीक्षा के पांच माह बीतने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है। इससे उनके सामने अगली परीक्षा को लेकर असमंजस और संकट की स्थिति है।
छात्रों ने प्रभारी कुलपति डॉ. अनिल कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह के अंत तक रिजल्ट घोषित करने का प्रयास करेंगे। प्रभारी कुलपति ने मूल्यांकन केंद्र से भी चर्चा की।
दरअसल पिछले एक माह में बीडीएस के छात्र चौथी बार रिजल्ट को लेकर नालंदा परिसर पहुंचे थे। उन्होंने प्रभारी कुलपति से कहा कि लगातार आने के बाद भी हमें सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। प्रबंधन लगातार झूठ बोल रहा है।
छात्रों का कहना था कि कब रिजल्ट आएगा औैर हम कब अगली परीक्षा की तैयारी करेंगे। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार और छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित भी मौजूद थे।