पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर से शुरू होंगे सपा के नगरीय सम्मेलन, ११ सदस्यीय समिति तय करेगी निकायों के टिकट

अक्टूबर से शुरू होंगे सपा के नगरीय सम्मेलन, ११ सदस्यीय समिति तय करेगी निकायों के टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। समाजवादी मप्र प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश के कार्यालय में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में भोपाल में हुई। इसमें नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के तथा जिला कार्यसमितियों के गठन, सदस्यता अभियान और प्रकोष्ठों के गठन तथा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, मजदूर सभा, अल्पसंख्यक सम्मेलनों की तैयारियों पर चर्चा हुई। सपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव व कार्यसमिति ने तय किया कि नगरीय निकायों के चुनावों की तैयारियों के लिए सपा के नगरीय सम्मेलन अक्टूबर से शुरू होंगे तथा यह भी तय किया कि 11 सदस्यीय जिला स्तर पर कमेटी गठित होगी, वही कमेटी महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष, नगरपंचायत अध्यक्ष, पार्षदों के टिकट तय किए जाएगे।

प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव को पार्टी के दस्तावेज रिकार्ड व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को 9 महीने बीत जाने के उपरांत भी चार्ज न देने व पार्टी की गाड़ियों को अपने उपयोग में रख लेने और गाड़ी को अपने पुत्र के नाम करा लेने व कुछ गाड़ियों को अपने समर्थकों देने के कारण कार्यवाही की मांग की, तथा यह भी मांग की गई की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल से 20 कि.मी. दूर ग्राम लाउखेड़ी में आर्मी फायरिंग रेंज के अंतर्गत आने वाली अनुपयोगी जमीन को पार्टी के प्रदेश कार्यालय के लिए खरीद कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है जिस पर पार्टी कार्यालय बनाना संभव नहीं, इन समस्त बातों का अवलोकन कर प्रदेश कार्यसमिति ने बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि गौरी यादव को ६ वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाए।