इन्दौर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल द्वारा किए गए निर्देश पर नगर निगम द्वारा की जा रही प्रापर्टी टैक्स की जांच में गुजराती कॉलेज की जांच हुई। इसमें भी बड़ी मात्रा में गड़बड़ मिली है।
गुजराती समाज होम्योपेथिक मेडिकल कॉलेज एवं प्रोफेशनल स्टडीज भवन, स्कीम नंबर 54 स्थित भवन में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह के साथ टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि भवन स्वामी द्वारा संपति कर स्व-निर्धारण विवरणी अनुसार 2,30,614 स्के. फीट क्षेत्रफल का संपति कर जमा किया जा रहा है। राजस्व टीम ने मौके पर भवन की नपती की तो बेसमेंट में 16,968, राउण्ड फ्लोर 88,818, फ़र्स्ट फ्लोर 83190, सेकेण्ड फ्लोर 83190, थर्ड फ्लोर 44200 स्के. फीट इस प्रकार कुल 3,16,366 एवं पार्किंग 13,335 स्के. फीट का मौके पर नपती में पाया गया। इस तरह 3,29,701 स्के. फीट का संपति कर जमा कराया जाना था, किंतु 2,30,614 स्के. फीट का ही टैक्स जमा कराया जा रहा है। कुल अंतर 99,087 वर्गफीट का मिला।