पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण के इंडेक्स सुधार के लिए बोर्ड ने लिखा दिल्ली पत्र

प्रदूषण के इंडेक्स सुधार के लिए बोर्ड ने लिखा दिल्ली पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. अत्यधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल इंदौर का नाम ताजा सूची से हट गया है। प्रदेश से अब केवल सिंगरौली शहर ही प्रदूषित शहरों की सूची में रह गया है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की शहरों के प्रदूषण को लेकर ताजा रैंकिंग में यह बात आई है। इसमें क्रिटिकल एन्वायर्नमेंटल पॉल्यूशन इंडेक्स 78.80 अंक से घटकर 68 रह गया है। लेकिन मप्र प्रदूषण बोर्ड का दावा है कि यह इंडेक्स करीब 20 अंक सुधरा है। प्रदूषण बोर्ड का कहना है कि इंदौर शहर का इंडेक्स घटकर केवल 58.70 रह गया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके गुप्ता ने कहा कि इंडेक्स सुधार के लिए सीपीसीबी को पत्र लिखा है, जिसे आज कलेक्टर से मंजूरी लेकर दिल्ली भेज देंगे। इसमें हम अपने इंडेक्स में सुधार के लिए कह रहे हैं।

इस तरह करते हैं रैंकिंग : सीपीसीबी की टीम आईआईटी दिल्ली के द्वारा बनाए गए फार्मूले के तहत शहर की दस किमी की सीमा में जल, वायु, धूल कण, आदि के विविध जगहों से सेंपल लेती है और इसमें प्रदूषक तत्वों की मात्रा देखती है। इसमें वाहनों का धुआं, फैक्टरी का प्रदूषित जल आदि सभी के सेंपल लिए जाते हैं। मात्रा के आधार पर अंक तय किए जाते हैं। कुल 100 अंकों में से औसत अंक दिए जाते हैं। देश भर के 20 से अधिक शहरों को रैंकिंग में रखा गया है, इसमें अधिकांश उत्तर प्रदेश के हैं। यह रैंकिंग