पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग केंद्रों के एकेवीएन विलय के खिलाफ उद्योगपतियों ने खोला मोर्चा

उद्योग केंद्रों के एकेवीएन विलय के खिलाफ उद्योगपतियों ने खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. जिला उद्योग केंद्रों के एकेवीएन में विलय करने के फैसले को लेकर उद्योगपति नाराज है। इस संबंध में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (एआईएमपी) के पदाधिकारियों ने सुबह पोलोग्राउंड स्थित अपने दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस की।

अध्यक्ष हेमंत मेहतानी ने कहा कि शासन यह गलत करने जा रहा है, इसे लेकर उद्योगपति शासन को कई बार जानकारी दे चुके हैं। इससे उद्योगों पर अधिक शुल्क लगेगा और उनकी हालत और खस्ता हो जाएगी। मेहतानी ने कहा कि कोई भी उद्योगपति इस मर्जर को हां नहीं कह रहा है। उद्योग आयुक्त कांताराव के सामने भी रेसीडेंसी कोठी में कुछ दिन पहले बैठक हुई थी, उन्होंने भी हमारी बात सुनी और समझी थी, लेकिन अभी भी मर्जर की बात निरस्त नहीं की जा रही है। उद्योग मंत्री यशोधराराजे सिंधिया से भी इस संबंध में बात हुई थी और उन्होंने केंद्र और एकेवीएन को विलय नहीं करने की बात कही थी, इसके बाद भी शासन मान नहीं रहा है।