इंदौर. रेलवे त्योहार के दौरान मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) के लिए 3 अक्टूबर से जबकि
जम्मू के लिए 6 अक्टूबर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों ट्रेनों के रिजर्वेशन शुरू हो गए। हालांकि ट्रेनों में अब भी ज्यादातर सीटें खाली हैं। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दोनों ट्रेन पैक हो जाएंगी। त्योहार के सीजन में पश्चिम रेलवे द्वारा 13 त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
इंदौर-बांद्रा टर्मिनस (मुंबई ट्रेन)
तारीख स्लीपर (सीटें खाली) 3एसी (सीटें खाली)
- 2 अक्टूबर 280 134
- 9 अक्टूबर 307 162
- 16 अक्टूबर 312 162
- 23 अक्टूबर 311 162
- 30 अक्टूबर 290 150
जम्मू स्पेशल ट्रेन
- 6 अक्टूबर 420 51
- 13 अक्टूबर 473 75
20 अक्टूबर 455 72
- 27 अक्टूबर 445 22
यह रहेगा शेड्यूल
जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन
- इंदौर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन (09307): 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हर सोमवार रात 11.55 बजे इंदौर से चलेगी। बुधवार रात 1.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।
- जम्मूतवी-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09308): 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक हर बुधवार सुबह 5 बजे जम्मू से चलेगी। यह गुरुवार सुबह 6 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इंदौर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन
- इंदौर-बांद्रा टर्मिनस (09302): 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हर गुरुवार शाम 6.55 बजे इंदौर से चलेगी। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- बांद्रा टर्मिनस-इंदौर (09301): 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।