पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन अमावस्या, पंडितों ने कहा सर्वपितृ अमावस्या २३ को शास्त्र सम्मत

दो दिन अमावस्या, पंडितों ने कहा- सर्वपितृ अमावस्या २३ को शास्त्र सम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. पितृपक्ष में इस बार अमावस्या दो दिन रहेगी। पंडितों के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 9.44 बजे तक चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद अमावस्या शुरू होगी, जो 24 सितंबर की सुबह तक रहेगी। पितृ तर्पण, श्राद्ध 23 को होगा। 24 को स्नान-दान और देवकार्य के लिए अमावस्या रहेगी।

कई संयोग भी : श्राद्धपक्ष और नवरात्रि में कई शुभ संयोग बनेंगे। श्राद्धपक्ष में जहां पुष्य नक्षत्र और दो दिन गजकेसरी योग रहेंगे, वहीं शारदीय नवरात्रि में तीन दिन सर्वार्थसिद्धि का महासंयोग बनेगा। पुष्य नक्षत्र जहां खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा, वहीं सर्वार्थसिद्धि योग खरीदारी के साथ नए कार्य की शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। पं. अरविंद पंड्या के अनुसार 25 सितंबर को हस्त नक्षत्र, ब्रह्म योग, कन्या राशि का चंद्रमा, कर्क राशि के गुरु में देवी नवरात्रि का आरंभ होगा।

पितृपक्ष
{19 सितंबर : पुष्य नक्षत्र, दिनभर रहेगा।
20-21 सितंबर : गजकेसरी योग। सभी तरह की खरीदी के लिए श्रेष्ठ।
नवरात्रि