प्रतीकात्मक फोटो।
इंदौर. हीरानगर पुलिस के सिपाहियों की मुस्तैदी से दो शातिर चोर पकड़े गए। उनके पास से लाखों का माल मिला है। दोनों के खिलाफ 15 से ज्यादा अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
टीआई हीरानगर बसंत मिश्रा ने बताया आरक्षक देवेंद्र जादौन, विनोद पटेल ने एमआर-10 चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोका। उनके कंधे पर बैग टंगे थे। बैग की तलाशी ली तो उसमें लैपटॉप मिला। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उनके नाम पवन कोहली निवासी स्कीम 78 और संतोष उर्फ अनिल निवासी गुरु शंकर नगर पता चले। दोनों शातिर नकबजन हैं। पवन रात में रिक्शा लेकर घूमता है और चोरी करता है। उन्होंने पिछले दिनों बापट चौराहे पर कंप्यूटर सेंटर में चोरी करना कबूला। उनसे हीरानगर और विजयनगर में हुई चोरियों का माल 6 कंप्यूटर सीपीयू, 2 मॉनिटर, लैपटॉप, 5 मोटर साइकिल, एक एलसीडी, 2 गैस टंकी, माइक्रोवेव ओवन सहित पांच लाख का माल बरामद किया। टीम में एलएस सोलंकी, प्र.आ, रमजान, की भी भूमिका रही।
वाहन चोर से मिली 6 गाडिय़ां
पलासिया पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान मनीष पिता कल्याणमल अग्रवाल निवासी दयालनगर को गिरफ्तार किया। वह भी कुख्यात चोर है। उससे पूछताछ में 6 गाडिय़ां मिली। यह उसने पलासिया, भंवरकुआं, एमआईजी इलाके से चुराई थी।