इंदौर जिला शालेय खेल अधिकारी शंकर सिंह ठाकुर ने बताया शिविर नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित होगा। चयनित मप्र टीम श्रीनगर (
जम्मू-कश्मीर) में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में हिस्सा लेगी। इंदौर जिला शालेय खेल अधिकारी शंकर सिंह ठाकुर को दल प्रमुख बनाया गया है। इंदौर संभाग के धर्मेश यशलहा, शोभा हलदर व जबलपुर संभाग की भावना गायकवाड़ को कोच और मैनेजर बनाया गया है।
शिविर के लिए घोषित टीम : मिनी बालिका वर्ग : शांभवी नारुलकर, खुशी सेन (दोनों इंदौर), अनिशा वासे अदिति वर्मा, मुस्कान राठौर (तीनों ग्वालियर), मिनी बालक : आदित्य चौहान, नक्षत्र भाकर, प्रेम वीर यादव (तीनों इंदौर), अक्षय श्रीवास्तव (नर्मदापुरम), क्षितिज यादव, हर्षवर्धन ठाकुर, आयुष जायसवाल (तीनों जबलपुर), रिशांस शुक्ला (भोपाल)।