पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास और पूजा को टेबल टेनिस खिताब

विकास और पूजा को टेबल टेनिस खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। लायंस क्लब द्वारा खेल प्रशाल में आयोजित खेल महोत्सव के टेबल टेनिस में विकास नीमा पुरुष वर्ग और पूजा भार्गव बालिका वर्ग में विजेता रहीं। कैरम में पुरुष वर्ग में सुनील गोधा और महिला वर्ग में सोनाली सोहनी ने खिताब जीता वहीं शतरंज में पुरुषों में मिथिलेश जैन और महिला में डिंपल शाह चैंपियन बनीं। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण अभय छजलानी और बीएसएनएल के डीजीएम गणेशचंद्र पांडे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर मप्र टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, कुलभूषण मित्तल, राजेंद्र गर्ग भी मौजूद थे। स्पर्धा में लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता : टेबल टेनिस : पुरुष वर्ग : विकास नीमा, प्रखर भंडारी, 40 वर्ष से अधिक : प्रशांत महंत, जितेंद्र भंडिया , ग्रुप ए : प्रशांत महंत, दीपक कोठारी, स्कूल स्पर्धा बालिका : पूजा भार्गव, अंबिका जायसवाल, बालक : तन्मय चौकसे, रौनक चक्रवर्ती, महिला : सतपाल कौर सलूजा, जसप्रीत खुराना, बालक अंडर-19 : यशवंत लढ्ढा, सौम्या भारद्वाज।

कैरम : पुरुष 40 वर्ष से अधिक : जेसी शर्मा, दीपक कोठारी, पुरुष : कपिश माहेश्वरी, गुरुमन खुराना, महिला : सोनाली साहनी, मेघा गुप्ता, स्कूल बालिका : अंबिका जायसवाल, मिताली मौर्य।

बैडमिंटन : पुरुष वर्ग 40 वर्ष से अधिक : अभिषेक अग्रवाल, नितिन नीमा, पुरुष : मयंक शर्मा, गगन नीमा, बालक 19 वर्ष : आदित्य जैन, अनमोल सलूजा, महिला : सतपाल कौर सलूजा, शहिदा खान, स्कूल बालक : सिद्धार्थ जैन, आदित्य जैन, बालिका : मिहिका भार्गव, परिधि जैन।
शतरंज : पुरुष 40 वर्ष से अधिक : मिथिलेश जैन, श्रीकांत सुबीर, पुरुष : नितिन शाह, विक्रम सोनी, बालक 19 वर्ष : नितिन सोनी, कपिश माहेश्वरी, महिला वर्ग : डिंपल शाह, अंकिता, स्कूल बालक : रोहित पांडे, शुभ अग्रवाल।