पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुमन की शतरंज में रोचक जीत

सुमन की शतरंज में रोचक जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। प्रकाश सोनकर की स्मृति में बाल युवक मंडल द्वारा आयोजित इनामी शतरंज स्पर्धा के दूसरे चक्र में मूक बधिर खिलाड़ी सुमन भाम्बू ने रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरे दौर में फैजल अहमद के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए सुमन ने संघर्षपूर्ण मुकाबला किया। अंत में सुमन के पास वजीर और २ प्यादे थे जबकि फैजल के पास वजीर और १ प्यादा था। समय के दबाव में फैजल मैच हार गए।
अभिन पारीख के खिलाफ नन्हें सुजय जैन ने बहुत उम्दा चालें चलीं किंतु अनुभवी अभिन जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। १० वर्षीय रेटेड खिलाड़ी नित्यता जैन ने सीनियर खिलाड़ी सुधीष रजक को आसानी से हराकर चौंका दिया। १० वर्षीय अविरल तिवारी ने भी सीनियर खिलाड़ी विलियम मसीह के खिलाफ ड्रॉ खेलकर आश्चर्यचकित कर दिया। ६ वर्षीय अमोघ मोरे ने अपने खेल में काफी परिपक्वता दिखाई और वेदांत मामोदिया को पराजित किया। रेटेड खिलाड़ी अजय वीरवानी भी गौतम अनकेल को कम आंक रहे थे जबकि गौतम ने १ मोहरा कम होने के बाद भी वीरवानी का १ अन्य मोहरा पीटकर स्थिति बराबर कर दी थी। बाद में वीरवानी अनुभव का लाभ लेकर जीतने में कामयाब रहे। नौ चक्रों की इस स्पर्धा में रोज एक चक्र के मुकाबले खेले जा रह हैं।