- Hindi News
- बीडीएस के बाद अब बीपीटी के छात्रों का हंगामा, रिजल्ट नहीं आने पर घेरा
बीडीएस के बाद अब बीपीटी के छात्रों का हंगामा, रिजल्ट नहीं आने पर घेरा
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की रिजल्ट की लेटलतीफी छात्रों पर भारी पड़ रही है। यही वजह है कि परीक्षा के तीन माह बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने से नाराज बीपीटी के तीसरे और अंतिम वर्ष के छात्रों ने मंगलवार को नालंदा परिसर पहुंचकर हंगामा किया। छात्रों दोपहर तीन बजे से वहां डटे रहे। आखिर छात्रों के आक्रोश को देखते हुए खुद प्रभारी कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को वहां हस्तक्षेप करना पड़ा।काफी माथापच्ची के बाद भी केवल छात्रों को यही आश्वासन दिया गया कि रिजल्ट ३० सितंबर तक घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर रिजल्ट नहीं आया तो हंगामा किया जाएगा।
पिछले साल जुलाई में होना थी परीक्षा, हुई इस साल मई में
छात्रों का कहना था कि उनकी यह परीक्षाएं पिछले साल अक्टूबर में होना थी लेकिन यूनिवर्सिटी की भारी लेटलतीफी के कारण परीक्षा इस साल मई में शुरू हुई और जून में खत्म। तब कहा गया था कि दो माह में रिजल्ट आ जाएगा। लेकिन अब पिछले तीन सप्ताह से बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे थे। यही वजह है कि सभी को एकजुट होकर यहां पहुंचना पड़ा।