- Hindi News
- आधे घंटे बजता रहा एटीएम का सायरन, पुलिस ने काटे वायर
आधे घंटे बजता रहा एटीएम का सायरन, पुलिस ने काटे वायर
इंदौर. एमआईजी इलाके में एक एटीएम का सायरन अचानक बजने से सनसनी मच गई। लोग सायरन सून रुके तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी जब सायरन बजना बंद नहीं हुआ तो पुलिस को उसके तार काटने पड़े।
एमआईजी पुलिस के अनुसार घटना एलआईजी चौराहे पर स्थित यस बैंक के एटीएम बूथ की है। सोमवार रात करीब १२ बजे से १२.३० बजे तक बैंक का एटीएम सायरन तेजी से बजता रहा। सायरन सून कर इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। यहां मौजूद अरिंक रेशवाल ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो एमआईजी पुलिस मौके पर पहुंची। एटीएम बूथ चेक किया तो कोई घटना नहीं मिली। पुलिस के अनुसार तकनीकि समस्या के कारण सायरन बज गया था। वहीं अरिंक ने ही पुलिस वालों के सामने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर दिल्ली हेड ऑफिस फोन लगाए तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इंटरनेट से इंदौर के सेंटर के नंबर लेकर भी फोन किए तो भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में पुलिस ने सायरन के तार काट दिए और उसे बंद किया।