पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू पर काबू पाने के प्रयास जारी, लेकिन चार की हालत गंभीर

डेंगू पर काबू पाने के प्रयास जारी, लेकिन चार की हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर में अब तक डेंगू के के एक मरीज की मौत के बाद चार की हालत गंभीर है। हालांकि लगातार डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग का दावा है कि उसका प्रयास जारी है। पिछले २४ घंटे में कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। संदिग्धों का गंभीरता से जांच व इलाज किया जा रहा है। जिन २० मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी या आशंका है, उनकी तबीयत में भी सुधार है। हालांकि दावे के विपरीत चार की हालत चिंताजनक है। विभाग का कहना है कि हमारी टीम लगातार इस पर काम कर रही है। सभी अस्पतालों से लगातार फीडबैक भी लिया जा रहा है। संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ. शरद पंडित का कहना है कि हम लगातार ध्यान रख रहे हैं। इसी का नतीजा है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
हालांकि मंगलवार तक अंदेशा था कि डेंगू का प्रकोप आगे और बढ़ेगा। शनिवार को खंडवा और धार के साथ अन्य जिलों के भी कुछ संदिग्ध एमवाय पहुंचे थे। रुक रुक कर हो रही बारिश और शहर में कई जगह जल जमाव के कारण डेंगू की रोकथाम कठिन साबित हो रहा है।