खजराना से लापता हुई १६ साल की मासूम
इंदौर. खजराना की कृष्णबाग कॉलोनी से एक १६ वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हुई है। उसके न मिलने पर उसके पिता ने ही पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है पिता को शंका है कि युवती को कोई बहला फुसलाकर ले गया है। मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
खजराना पुलिस ने बताया घटना कृष्णबाग कॉलोनी की है। यहां रहने वाले ५१ वर्षीय हरिकिशन पिता चिरोंजीलाल अहिरवार ने बताया उसकी १६ साल की बेटी अनिता घर से लापता है। वह सोमवार रात को घर से सामान लेकर आने का बोलकर निकली थी। फिर वापस ही नहीं लौटी। आस-पास तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शंका है कि उसे कोई बहला फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश में एक टीम गठित कर जांच में लगाई है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।