पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी बस की टक्कर से महिला की मौत

सिटी बस की टक्कर से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्म फोटो।
इंदौर। सिटी बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस एमवाय अस्पताल पहुंची और महिला का पोस्टमार्टम करवाया। घटना उस वक्त हुई जब महिला किसी काम से गई थी और रोड़ किनारे खड़ी थी।

लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना बांबे अस्पताल के पास हुई। बड़ी भमौरी में रहने वाली 65 वर्षीय अनूप बाई पति गंगाराम थी। वह अस्पताल के बाहर खड़ी थी। तभी वहां से गुजर रही सिटी बस अचानक आ गई। सिटी बस ने रोड किनारे खड़ी महिला को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सिर के बल रोड पर गिर पड़ी। गिरने के बाद उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया। जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त हो सकी। बुधवार सुबह पुलिस एमवाय अस्पताल पहुंची और उसकी पोस्टमार्टम करवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।