पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खजराना से लापता हुई १६ साल की अनीता, पिता को अपहरण की शंका

खजराना से लापता हुई १६ साल की अनीता, पिता को अपहरण की शंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
इंदौर. खजराना की कृष्णबाग कॉलोनी से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसके न मिलने पर उसके पिता ने ही पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है पिता को शंका है कि युवती को कोई बहला फुसलाकर कोई ले गया है। मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

खजराना पुलिस ने बताया घटना कृष्णबाग कॉलोनी की है। यहां रहने वाले 51 वर्षीय हरिकिशन पिता चिरोंजीलाल अहिरवार ने बताया उसकी 16 साल की बेटी अनीता घर से लापता है। वह सोमवार रात को घर से सामान लेकर आने का बोलकर निकली थी। फिर वापस ही नहीं लौटी। आस-पास तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शंका है कि उसे कोई बहला फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश में एक टीम गठित कर जांच में लगाई है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।