पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राइम ब्रांच ने पकड़े वाहन चोर

क्राइम ब्रांच ने पकड़े वाहन चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. क्राइम ब्रांच की टीम ने गाडिय़ां चुराने वाले गिरोह को पकड़ा। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
एएसपी दिलीप सोनी ने बताया एसआई के.सी. पाटीदार के नेतृत्व में टीम गठित की। उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटर साइकल पर जंजीरवाला चौराहे पर आ रहे है जो कि वाहन चोर है। इस सूचना पर टीम द्वारा जंजीरवाला चौराहे पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जिनका नाम पता पूछते उन्होंने अपना नाम करीम पिता कल्लन खॉ (२१) निवासी गुलाब बाग कालोनी चंदन नगर इंदौर, जिब्राइल पिता स्व. अयूब शेख (२०) निवासी गीता नगर नाले के पास चंदन नगर इंदौर बताया। उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ४ मोटर साइकल चोरी विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी करना बताया । इनके कब्जे से मोटर साइकल नंबर एमपी ०९ एनए ९५८० पैशन प्लस जो कि थाना सराफा के अपराध क्रमांक१३१/१४ धारा ३७९ भादवि ,मोटर साइकल नंबर एमपी ०९ एमजेड ५३६३ पैशन प्रो जो कि थाना खजराना के अपराध क्रमांक ६८७/१३ धारा ३७९ भादवि ,मोटर साइकल नंबर एमपी ०९ एलबी ४२०२ पल्सर जो कि थाना एम.जी. रोड़ के अपराध क्रमांक ४१०/१४ धारा ३७९ भादवि में चोरी होना पाया जाने से जप्त की गई एवं मोटर साइकल नंबर एमपी ०९ एलएम ९६३८ टीवीएस स्टारसिटी के संबंध में पतारसी की जा रही है उक्त जब्तशुदा चारों मोटर सायकलों की कुल कीमत करीब १ लाख रुपये है। इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध शाखा के उप निरीक्षक के.सी. पाटीदार, प्र.आर. राजभान ,तेजसिंह आरक्षक सुभाष एवं महेन्द्र का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।