इंदौर. विश्वकर्मा जयंती पूजा दिवस पर बुधवार को प्राइम सिटी सहित शहर के अन्य जगहों पर पूजन-हवन, महायज्ञ हुआ। शोभायात्रा निकली। इसमें रथ पर भगवान विश्वकर्मा का चित्र था। लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही समाज के वरिष्ठजन-समाजसेवियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। तेजाजी चौक राऊ से शुरू हुआ यात्रा का समापन विश्वकर्मा मंदिर आकाशवाणी राऊ में हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और जयघोष किया। यात्रा में आगे बैंड-बाजों की स्वरलहरियां थी वहीं पीछे समाजजन। एक रथ में भगवान विश्वकर्मा का चित्र था। रास्ते में लोगों ने पूजन किया। इसके अलावा तोप खाना, सूर्यदेव नगर, रावजी बाजार, पटेल नगर, बिजासन, संगम नगर, अहिल्यापुरा, कागदीपुरा चौराहा, महाराणा प्रताप नगर, स्कीम-78 विश्वकर्मा गार्डन आदि स्थानों पर भी पूजन, हवन और चल समारोह निकाला गया।
पूजन-हवन के साथ हुई महाआरती
- प्रांतीय विश्वकर्मा समाज महासभा द्वारा सुखलिया बापट चौराहे पर पूजन किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन हुए।
-सर्व विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज द्वारा धन्नालाल चौकसे द्वारा प्राइमसिटी सुखलिया में 9 कुंडीय महायज्ञ किया गया। 50 समाजसेवी-वरिष्ठजनों का सम्मान किया। साथ ही परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें 25 प्रविष्टियां आई थी। दो रिश्तों की बात भी चली।
- अखिल भारतीय विश्वकर्मा जनसेवा संस्था समिति द्वारा जयंती कार्यक्रम विश्वकर्मा नगर मंदिर में किया जाएगा।
- विश्वकर्मा ओझा मैथिल समाज द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, असरावद फाटा पर सुबह पूजन किया गया। साथ ही महाआरती किया। साथ ही वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।