इंदौर. समेकित छात्रवृत्ति वितरण कार्य में सहयोग नहीं देने वाले प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिन स्कूलों ने अब तक न तो छात्रों की कोई जानकारी दी, न ही अब तक संकुल प्राचार्य को इस संबंध में सहयोग किया उनको नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया हैं।।
कलेक्टर आकाश त्रिपाठी छात्रवृत्ति कार्य में हो रही लेटलतीफी को लेकर खासे नाराज हुए। उन्होंने संकुल प्राचार्यों से कहा- वे अपने क्षेत्र के सभी निजी स्कूलों में दर्ज अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की आईडी जनरेट और मेपिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें। डीईओ किशोर शिंदे ने कहा- इन पांच स्कूलों ने अब तक न तो छात्रों की कोई जानकारी दी, न ही इन्होंने अब तक संकुल प्राचार्य को इस संबंध में सहयोग किया।