पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक पर आरोप लगाते हुए शिक्षक ने दी आत्महत्या की धमकी

विधायक पर आरोप लगाते हुए शिक्षक ने दी आत्महत्या की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
इंदौर. बियाबानी मेन रोड पर विवादित मकान को तोडऩे के मामले में निवासरत शिक्षक ने विधायक मालिनी गौड़ पर दबाव बनाने से त्रस्त होकर आत्महत्या की धमकी दी है।

शिक्षक रामनारायणसिंह ठाकुर के बेटे हेमंत ने बताया पिता ने कलेक्टर, एसपी, सीएसपी व टीआई सहित सभी पुलिस अफसरों को शिकायत सौंपी। इसमें उन्होंने कहा है कि विधायक द्वारा अपने पद का इस्तेमाल कर मकान तोडऩे के लिए नगर निगम पर दबाव बनाया जा रहा है। उधर, इस मामले में नगर निगम ने शुक्रवार को मकान का कुछ हिस्सा तोड़कर बाकी हिस्सा तोडऩे के लिए तीन दिन की मोहलत दी थी। विधायक समर्थकों ने आरोपों को निराधार बताया। बुधवार सुबह मामले में लोग जमा हुए। कांग्रेसी नेता भी इस संबंध में दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। शिक्षक ने कहा है कि अगर मकान टूटा तो कार्रवाई होगी।