पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवारी बैठाने के विवाद में चाकू चले

सवारी बैठाने के विवाद में चाकू चले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सवारी बैठाने के विवाद में दो युवकों ने रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह पुलिस दोबारा मौके पर जांच करने पहुंची।

लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना विशाल पिता विजय चौरसिया के साथ स्कीम नंबर 114 के पास हुई। विशाल मंगलवार शाम को अपनी रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी वहां दो युवक पहुंचे और उससे विवाद करने लगे। युवक उसके वहां खड़े रहने पर आपत्ति लेने लगे। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को लसूडिया पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।