चोरी के बाइक के साथ चोर गिरोह।
इंदौर. क्राइम ब्रांच द्वारा मंगलवार को पकड़े गए वाहन चोरों ने तीन नई वारदातें और कबूली है। बदमाशों ने बताया वे भीड़ भरे इलाकों में रैकी करने के बाद वाहन चुरा ले जाते थे। इनके कब्जे से कई गाडिय़ों की मास्टर की भी जब्त हुई हैं।
एएसपी क्राइम दिलीप
सोनी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर जंजीरवाला चौराहे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जिनका नाम करीम पिता कल्लन खा (21) निवासी गुलाब बाग कालोनी चंदन नगर और जिब्राइल पिता स्व. अयूब शेख (20) निवासी गीता नगर नाले के पास चंदन नगर बताया। दोनों आरोपियों से दस्तावेज मांगे तो वे पुलिस को बरगलाने लगे। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने 4 मोटर साइकिल चोरी करना कबूली है। इसके अलावा थाना सेंट्रल कोतवाली, संयोगितागंज और बाणगंगा से भी तीन बाइकें चुराना कबूला है। इनके कब्जे से मोटर साइकिल नंबर एमपी 09 एनए 9580 पैशन प्लस जो कि थाना सराफा के अपराध क्रमांक131/14 धारा 379 भादवि ,मोटर साइकिल नंबर एमपी 09 एमजेड 5363 पैशन प्रो जो कि थाना खजराना के अपराध क्रमांक 687/13 धारा 379 भादवि ,मोटर साइकिल नंबर एमपी 09 एल बी 4202 पल्सर जो कि थाना एम.जी. रोड़ के अपराध क्रमांक 410/14 धारा 379 भादवि में चोरी होना पाया जाने से जब्त की गई एवं मोटर साइकिल नंबर एमपी 09 एलएम 9638 टीवीएस स्टारसिटी के संबंध में पतारसी की जा रही है उक्त जब्तशुदा चारों मोटर सायकलों की कुल कीमत करीब एक लाख रु है।
चाबियों के गुच्छे मिले : एएसपी
सोनी ने बताया पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि वे अलग-अलग मास्टर की रखते हैं। इनसे चाबियों के गुच्छे मिले हैं। इनसे और भी वारदातों का पता लगने की उम्मीद है।