पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३०० से ज्यादा लोगों ने किया तर्पण, पितृमोक्षदायी भागवत कथा भी होगी

३०० से ज्यादा लोगों ने किया तर्पण, पितृमोक्षदायी भागवत कथा भी होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
इंदौर. अखंडधाम आश्रम पर नि:शुल्क तर्पण अनुष्ठान में बुधवार को 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए। बुधवार से दोपहर दो से शाम छह बजे तक पं. पवन तिवारी के सान्निध्य में पितृ मोक्षदायी भागवत कथा भी होगी।

पं. तिवारी ने कहा- परमात्मा का प्रतिनिधित्व माता-पिता ही करते हैं। श्राद्ध पक्ष हमारी संस्कृति को ऐसा पहलू है जिसका उदाहरण विश्व के किसी और देश में नहीं मिलता। हम भाग्यशाली हैं कि हमें अपनी गलतियों को सुधारने और जन्म देने वाले माता-पिता एवं पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह अवसर मिल रहा है। भगवान के बाद माता-पिता ही सर्वाधिक पूजनीय-वंदनीय होते हैं। हम अपने पूर्वजों के लिए तर्पण कर स्वयं अपने लिए भी मोक्ष का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।