ट्रक में पीछे से जा घुसी स्कूली बस।
इंदौर. कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में बाय पास पर बुधवार सुबह एक स्कूल की स्टॉफ बस आग चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में स्कूल बस में सवार एक महिला को चोट लगी है। हादसे के बाद स्कूल बस का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
कनाडिय़ा पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 9.30 बजे सहारा सिटी के सामने बायपास पर हुआ। बुधवार को जैन टॉडलर्स की स्कूल बस (एमपी 09 एफए 4332) का चालक अपने की स्कूल स्टॉफ को लेकर तेज रफ्तार में जा रहा था। गति पर नियंत्रण न होने से चालक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसा होते ही चालक तो गाड़ी छोड़कर भाग निकला वहीं बस में सवार महिला को सिर व पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए बायपास पर ट्रैफिक भी बाधित रहा। बाद में कनाडिय़ा पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया और थाने ले आई। पुलिस ने बताया बस स्कूल स्टॉफ की है। इसमें बच्चे नहीं थे। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।