पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपावली के नाम पर शुरू हुई बिजली कटौती

दीपावली के नाम पर शुरू हुई बिजली कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। अब तक पूर्व और पश्चिम शहर संभाग द्वारा दीपावली पूर्व मेंटनेंस का काम शुरू किया था। इसी को देखते हुए अब दक्षिण शहर संभाग ने मेंटनेंस का काम शुरू कर दिया हैं।
इसके तहत 17 से 24 सितंबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती शुरू हो गई हे। इस दौरान मेंटनेंस का काम किया जाएगा। ये मेंटनेंस कार्य रोजाना दो-दो फीडरों में होगा, जिससे लगी हुई करीब 50 से अधिक कॉलोनी में बत्ती गुल होना शुरू हो जाएगी।
वहीं पूर्व और पश्चिम की 100 से अधिक कॉलोनी में मेंटनेंस का काम तेजी से चल रहा हैं, ताकि रोशनी के पर्व दीपावली पर हर घर रोशन हो सकें। इसीलिए मेंटनेंस का काम तेजी से शुरू हो गया हैं।

दक्षिण शहर संभाग में कब कहां पर होगा मेंटनेंस
18 सितंबर - 11 केवी कोहिनूर एवं पालदा फीडर के तहत कोहिनूर कॉलोनी, पवनपुरी, नेमावर रोड, अभिनव नगर, बाबूलाल नगर, दूर्गा नगर, लाल बहादुर शास्त्री नगर आदि क्षेत्र।
19 सितंबर - 11 केवी राजेंद्रनगर एवं बिजलपुर फीडर के तहत स्कीम नं. 103, मां विहार कॉलोनी, अमितेष नगर, तेजपुर गड़बड़ी, पवनपुत्र नगर, महादेव नगर, आदि क्षेत्र।
20 सितंबर - 11 केवी मयूर नगर फीडर के तहत मयूर नगर, फीरदोस नगर, इदरीस नगर, पिंक सिटी, शांति नगर, रिंग रोड आदि क्षेत्र।
22 सितंबर - 11 केवी एकता नगर एवं खंडवा नाका फीडर के तहत संत नगर, कामधेनू पार्क, एकता नगर, जीत नगर, रिंग रोड, गुरुनानक कॉलोनी, भोलाराम उस्ताद आदि क्षेत्र।
23 सितंबर - 11 केवी प्रेम नगर, त्रिवेणी कॉलोनी फीडर के तहत त्रिवेणी कॉलोनी, पैलेस कॉलोनी, लालबाग, प्रेमनगर, रूपराम नगर, गोपालबाग, माणिकबाग आदि क्षेत्र।
24 सितंबर - 11 केवी एबी रोड एवं इंद्रपुरी फीडर के तहत मंगल नगर, गुप्ता कम्पाउंड, पीपलिया राव, इंद्रपुरी, यूनिवर्सिटी क्वाटर आदि क्षेत्र।
पश्चिम शहर संभाग में
18 सितंबर - 11 केवी राजवाड़ा फीडर के तहत दिलीपसिंह कॉलोनी, अहिल्या पल्टन, ईदगाह, सदरबाजार वाटर टैंक, जूना रिसाला, सिंकदराबाद, मिश्ती मोहल्ला, घोबीघाट, बोहरा कब्रिस्तान आदि क्षेत्र। इसी तरह 11 केवी इमली बाजार फीडर के तहत सदर बाजार रोड, गफूरखां की बजरिया, इमली बाजार, कुंवर मंडली, संस्कृत कॉलेज, सुभाष चौक जोन ऑफिस आदि क्षेत्र में सुबह ६ से दोपहर २ बजे कटौती।