पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खजूरी बाजार, मूसाखेड़ी और एमआर १० पर निगम ने हटाए अवैध निर्माण

खजूरी बाजार, मूसाखेड़ी और एमआर-१० पर निगम ने हटाए अवैध निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। लगातार मिल रही शिकायत के चलते नगर निगम के अफसरों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई खजूरी बाजार में तो दूसरी मूसाखेड़ी पर हुई है। तीसरी कार्रवाई इन्वेस्टर्स समिट के चलते एमआर-10 पर की गई। जिला प्रशासन ने सहारा सिटी से लगे झोंपड़ों को हटाने की कार्रवाई नगर निगम के बिल्डिंग रिमूवल टीम के साथ मिलकर की। इस दौरान रिमूवल टीम, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल की मौजूदगी में भी कई मर्तबा विवाद की स्थिति बनी, लेकिन समय रहते उसपर नियंत्रण कर लिया गया।
इस दौरान एसडीएम सपना जैन, तहसीलदार राजकुमार हलदर, नायक तहसीलदार रवि सरैया, सहायक रिमूवल अधिकारी वीरेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे।

पंजा लगते ही भरभराकर गिर गए झोपड़े
सुबह निगम की रिमूवल टीम को सेट पर सूचना मिली कि तत्काल सहारा सिटी पहुंचे। जिला प्रशासन के अफसर भी मौके पर तत्काल पहुंचे और जेसीबी लगा दी। डेढ़ घंटे चली कार्रवाई में दो जेसीबी लगी रही और देखते ही देखते झोपड़े हटा दिए गए। इस दौरान लोगों ने विवाद भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। अफसरों की मानें तो लोगों ने कब्जे के हिसाब से टीन शेड और बल्ली लगा रखी थी। इसपर जैसे ही पंजा लगा, भरभराकर झोपडिय़ां गिरना शुरू हो गई।