इंदौर। इंदौर जिला ताइक्वांडो संघ और मप्र ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा 21 और 22 सितंबर को नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होगी।
स्पर्धा का शुभारंभ 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इंदौर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार ने बताया इसमें मप्र के सभी जिलों से लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस स्पर्धा के स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा। वे चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।