पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज स्पर्धा में होगी २ लाख रुपए की इनामी राशि

शतरंज स्पर्धा में होगी २ लाख रुपए की इनामी राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सुनीता सिंह मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग (अंडर-2000) शतरंज स्पर्धा 27 से 30 सितंबर तक एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित होगी। इसमें कुल 2 लाख रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी।
इसका आयोजन ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन और संजय कासलीवाल मेमोरियल चेस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। स्पर्धा में कुल 10 चक्र के मुकाबले होंगे। स्पर्धा सचिव पीयूष जमींदार ने बताया पहला पुरस्कार 41 हजार रुपए का होगा। स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार, तीसरे स्थान वाले को 15 हजार, चौथे स्थान वाले को 10 हजार और पांचवें स्थान वाले को 6 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इसमें कुल 30 पुरस्कार दिए जाएंगे।
अंडर-8, 10, 12, 14 के अलावा बेस्ट वुमन, बेस्ट वेटरन्स, बेस्ट अनरेटेड, बेस्ट रेटेड खिलाड़ियों को भी इनामी राशि दी जाएगी। महाराष्ट्र के भरत चौगुले स्पर्धा के चीफ ऑर्बिटर होंगे। डॉ. अजीत कुमार सिंह कासलीवाल और मुक्तेश सिंह स्पर्धा आयोजन समिति के संरक्षक बनाए गए हैं।