पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेली कॉलेज को स्विमिंग में ६४ पदक

डेली कॉलेज को स्विमिंग में ६४ पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : स्पर्धा के विजेता डेली कॉलेज के खिलाड़ी प्रिसिंपल डॉ. सुमेर सिंह और स्पोर्ट्स डीन धरम वर्मा के साथ।

इंदौर। मंदसौर में संपन्न इंटर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में डेली कॉलेज के खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण, 20 रजत और 7 कांस्य पदक सहित 64 पदक जीते।
14 वर्ष में नकिया बड़वानीवाला व वेदिका दुबे, 17 वर्ष में तन्वी सतीश और 19 वर्ष में गहना मोदी ने चैंपियनशिप जीती। 14 वर्ष बालिका वर्ग में नकिया बड़वानीवाला ने 4 स्वर्ण, 1 रजत, वेदिका दुबे ने 4 स्वर्ण, 1 रजत, आनंदी नायर ने 3 स्वर्ण, 2 रजत, अनन्या जैन ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य, गौरी शर्मा ने 1 कांस्य और जान्हवी अग्रवाल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक जीता।

17 वर्ष बालिका वर्ग में तन्वी सतीश ने 4 स्वर्ण, 1 रजत, मधुमिता बनर्जी ने 3 स्वर्ण, 1 रजत, शुभि त्रिपाठी ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य, खरीसा मेहन ने 1 रजत, 1 कांस्य, गेहना मोदी ने 4 स्वर्ण, रिद्धि कांकरिया ने 3 स्वर्ण, 2 रजत, सिद्धि कांकरिया ने 4 स्वर्ण, 1 रजत, माधवी मोयदे ने 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में सुदर्शन हस्तक ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और ओजस सेठी ने 2 स्वर्ण, 3 रजत पदक जीते।