इंदौर। मप्र की सबजूनियर बालक और बालिका जूडो टीम घोषित कर दी गई है। टीम में 20, 30, 40, 44 और 48 किग्रा से अधिक वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम की घोषणा मप्र जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सिंह यादव ने की। यह टीम चेन्नई में 5 अक्टूबर से होने वाली नेशनल सबजूनियर जूडो स्पर्धा में हिस्सा लेगी। टीम का चयन मप्र जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जबलपुर में 14 सितंबर तक आयोजित राज्य सबजूनियर स्पर्धा के आधार पर किया गया।
टीम : बालक वर्ग : पीयूष पाटीदार, आयुष दत्त, मनीष चौहान, हिमांशु, गौरव शर्मा, आदित्य निगम, रितिक परिहार, मोहम्मद समीर, ध्रुव योगी, संदीप, निर्मल चौहान, कुलदीप।
बालिका वर्ग : प्रेक्षा कोठारी, अनुश्रुति, शकुन जाटव, कृतिका, अनुष्का यादव, नैना, आरती मेहरा, दीपा जाटव, निकिता थापा, अंतिम यादव, रसिका, मुस्कान।