इंदौर। बाल युवक मंडल द्वारा प्रकाश सोनकर की स्मृति में आयोजित 30वीं इनामी शतरंज स्पर्धा में तीन दौर के बाद 15 खिलाड़ी 3 अंक लेकर बढ़त बनाए हुए हैं।
ये 15 खिलाड़ी हैं -हितेश जरिया, शिशिर शुक्ला, सुदर्शन मालगा , अनुपम नेमा, सुदीप टोडवाल, अजय वीरवानी, अभिसार साकल्ले, आनिका कामानी, अंचित व्यास, प्रकाश यादव, वसंत देशमुख, प्रिंस लोबो, जितेंद्र जैन, धर्मेश देलवार, शैलेष बिसे। 2.5 अंक लेकर 5 खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ये हैं : नीतेश जैन, रतन खांडेकर, शेखर वर्मा, आशीष कुमार यादव और सुनीत ढाबरिया।
आकर्षक मुकाबलों में प्रिंस लोबो ने सुरेंद्र शर्मा को पराजित किया। वहीं हितेश जरिया ने एकांश पंडित को और जूनियर खिलाड़ी ऋषभ रावत ने राहुल शर्मा को हराया। एक अन्य रोमांचक मैच रोहन गुप्ता और आशिता गुप्ता के बीच हुआ। इसमें आशिता ने काफी अच्छी चालें चलीं लेकिन अंत में अनुभवी रोहन विजेता रहे। यथार्थ जोशी ने पीयूष खरे को हार मानने को बाध्य कर दिया।
अन्य परिणाम : अमन छाबड़ा विवि ईशान मीरचंदानी, पिंटू पाटील विवि हर्ष जरिया, निखिल खरे विवि वेदांत, निवेश विवि सम्यक दोशी, गौरव चतुर्वेदी विवि साहिल दादवानी, शुभम बिसे विवि अथर्व शर्मा, अरिंजय तिवारी विवि प्रेमांश उपाध्याय, रजत यादव विवि आर्यन जैन, शेखर राठौर विवि आनंद कसेरा।