पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक की तैयारी के लिए विभागाध्यक्षों को बुलवाया

बैठक की तैयारी के लिए विभागाध्यक्षों को बुलवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एमवाय अस्पताल के कायाकल्प प्रोजेक्ट से शहर के उद्योगपतियों और समाजसेवियों को भी जोड़ा जाएगा। जिसके लिए 19 सितंबर को रेसीडेंसी पर शाम 4 बजे बैठक बुलवाई गई है। गुरुवार को इस पर चर्चा के लिए डीन ने विभागाध्यक्षों की बैठक भी बुलवाई है।

गौरतलब है कि शहर के सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों, बड़े व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों सहित सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। संभागायुक्त संजय दुबे ने खुद व्यक्तिगत रूप से सभी को पत्र लिखा है। शहर के सौ लोगों को 19 की बैठक के लिए। निवेदन किया गया है कि वो आए और सम्मिलित हो और कायाकल्प से जुड़े। इसमें सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। शहर के गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, बड़े व्यवसायी, को आमंत्रित किया जा रहा है। जनता के नुमाइंदे । विधायक, महापौर, सांसद प्रतिनिधि को बुलवाया गया है।