पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. भटनागर एमवायएच के नए अधीक्षक

डॉ. भटनागर एमवायएच के नए अधीक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एमवायएच अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर के स्थान पर शासन ने मेडिसिन विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. ए.डी. भटनागर को एमवायएच अधीक्षक नियुक्त किया है।
शुक्रवार दोपहर को इस आशय के आदेश भी जारी हो गए। उन्हें वर्तमान पदस्थापना के अलावा यह अतिरिक्त जिम्मेदारी अस्थाई रूप से दी गई है। इस आदेश में उल्लेख किया गया है कि आगामी आदेश तक वे अधीक्षक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
वहीं डॉ. ठाकुर को पूर्व की तरह ही फोरेंसिक विभाग में शैक्षणिक कार्य करना होगा। कई दिनों पहले ही मंत्रालय से इसका अनुमोदन हो गया था। लंबे समय बाद आखिरकार यह आदेश जारी हो गए।