पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, भाई को कुत्ते से कटवाया

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, भाई को कुत्ते से कटवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
इंदौर. एक स्कूली छात्रा के साथ पहले कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। साथ जा रहे भाई ने विरोध किया तो उसे पिस्टल और चाकू से धमकाया फिर पालतू कुत्ता छोड़कर कटवा दिया। गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा, लेकिन कोई नहीं मिला, उनके परिजन से पूछताछ की जा रही है।

अन्नपूर्णा पुलिस ने घटना में बुधवार रात को प्रकरण दर्ज किया है। टीआई दिनेश चौहान ने बताया घटना केसरबाग पुल के नीचे देवेंद्रनगर में हुई। स्कूली छात्रा भाई के साथ जा रही थी। इस दौरान लोकेश, गोलू और गोलू ने छात्रा पर कमेंट किए। छात्रा ने विरोध किया तो वे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के भाई ने बीच-बचाव किया तो युवकों ने देशी पिस्टल और चाकू से उसे धमकाया। बाद में गोलू की पत्नी भी वहां आ गई। पास में ही घर होने से उन्होंने कुत्ते को छू लगाकर छात्रा के भाई पर छोड़ दिया। कुत्ते ने युवक को काट भी लिया। जैसे-तैसे छात्रा ने जान बचाई और परिजन को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की और घटना की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।