पशुपतिनाथ प्रतिमा की जलाधारी से चोरी हो रही चांदी।
मंदसौर/इंदौर. पशुपतिनाथ मंदिर में प्रतिमा की जलाधारी से लगातार चांदी की परत गुम होती जा रही है। अष्टमुखी प्रतिमा के आसपास बनी जलाधारी पर लगी चांदी की परत कई जगह से गायब हो गई है। लगातार चांदी की परतें निकाली जा रही हैं, लेकिन मंदिर समिति ध्यान नहीं दे रही। अष्टमुखी प्रतिमा की सुंदरता बढ़ाने के लिए जलाधारी पर लगी चांदी की परत की लगातार अनदेखी हो रही है। लंबे समय से जलाधारी की परत उखड़ रही है। उखड़ी परत की अनदेखी पर मौका मिलते ही चोर इसे गायब कर रहे हैं। जलाधारी के कई हिस्सों में चांदी की परत नजर नहीं रही। चांदी की यह जलाधारी 2005 में उदयपुर के श्रद्धालु सुशील अग्रवाल ने दान में दी थी। यह जलाधारी 16 किलो चांदी की बनी है।
जांच कर सुरक्षा प्रबंध करवाएंगे : मंदिर समिति प्रशासक रूपनारायण जोशी का कहना है चांदी की जलाधारी की चांदी की परत उखड़ने की शिकायत लगातार मिल रही है। मौजूदा चांदी का आकलन कराया जाएगा। जलाधारी को लेकर समिति ने बदलने की योजना बनाई है। सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे।
आगे की स्लाइड पर देखें भगवान पशुपितनाथ की तस्वीरें...