पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड कप की ३० फीट ऊंची प्रतिकृति का दूसरा हिस्सा भी लगा, इसी माह पूरी बनेगी

वर्ल्ड कप की ३० फीट ऊंची प्रतिकृति का दूसरा हिस्सा भी लगा, इसी माह पूरी बनेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपल्याहाना चौराहे पर लग रहा विश्वकप की प्रतिकृति।
इंदौर. शहर के पीपल्याहाना चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई जा रही क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्रतिकृति का काम अंतिम चरण में है। पिछले दो दिनों से यहां दूसरे हिस्से को दो बड़ी क्रेन के माध्यम से लगाया गया। साल 2011 में मिली जीत के बाद आईडीए ने इसे लगाने की घोषणा की थी।

कलाकृति बना रहे महेंद्र कोडवानी के मुताबिक आखिरी हिस्सा भी इसी माह के अंत तक लग जाएगा। बीच का हिस्सा 18 फीट ऊंचा है, जिसे जीआरपी माध्यम से तैयार किया गया है। अगले माह इन्वेस्टर्स मिट से पहले इसका शुभारंभ किया जाएगा। आईडीए चेयरमैन शंकर लालवानी के मुताबिक वर्ल्ड कप जीत की खुशी में शहरवासियों के लिए एक सौगात देने का काम किया है।