पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यप्रदेश सेमीफाइनल में

मध्यप्रदेश सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। मेजबान म.प्र . ने अपने विजयी अभियान को बरकरार रखते हुए राष्ट्रीय सबजूनियर हैंडबाल स्पर्धा (बालक वर्ग) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली, भारतीय खेल प्राधिकरण व हरियाणा ने भी अंतिम चार में जगह बनाई।
म.प्र. हैंडबाल एसोसिएशन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही इस स्पर्धा के पहले क्वार्टर फाइनल में म.प्र. ने तमिलनाडु को आसानी से 28-18 से पराजित किया। मेजबान टीम की इस जीत के शिल्पकार 8 गोल दागने वाले अनिल रहे, वहीं कार्तिक व सुनील ने भी 5-5 गोल दागे।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 26-17 से तथा तीसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पंजाब को 30-16 से हराया। चौथा व अंतिम क्वार्टर फाइनल हरियाणा व झारखंड के मध्य काफी संघर्षपूर्ण अंदाज में खेला गया, जिसमें अंतिम क्षणों में हरियाणा ने 45-41 से जीत हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई।