पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचरा देखने शहर घूमने निकले कलेक्टर और निगम कमिश्नर

कचरा देखने शहर घूमने निकले कलेक्टर और निगम कमिश्नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कचरा प्रबंधन को लेकर हाईकोर्ट नगर निगम को फटकार लगा चुका है और इसकी व्यवस्था कलेक्टर को संभालने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कलेक्टर ने इसे लेकर मोर्चा संभाल लिया है।
गुरुवार सुबह कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने नगर निगम कमिश्नर राकेश सिंह व अन्य अधिकारियों की बैठक ली और कचरा प्रबंधन को लेकर जरूरी आदेश दिए। कचरा प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों को एक-एक निगम जोन का जिम्मा दे दिया।
इसके बाद कलेक्टर त्रिपाठी और निगम कमिश्नर सिंह अन्य अधिकारियों के साथ शहर में कचरा देखने निकल गए। अधिकारी रेलवे स्टेशन, पटेल ब्रिज व अन्य भीड़ भरे क्षेत्रों में गए कि कचरा प्रबंधन कि क्या स्थिति है। इसमें कलेक्टर ने अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए और कहा कि कचरा प्रबंधन पर लगातार नजर रखे, इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाए। हेल्पलाइन व अन्य जरूरी नंबर भी लोगों के लिए प्रकाशित किए जाएं।