पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यप्रदेश शालेय बैडमिंटन शिविर स्थगित

मध्यप्रदेश शालेय बैडमिंटन शिविर स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। राष्ट्रीय शालेय मिनी (14 वर्ष आयु) बैडमिंटन स्पर्धा के लिए इंदौर में 18 सितंबर से आयोजित प्री नेशनल प्रशिक्षण शिविर स्थगित कर दिया गया।
शिविर प्रभारी धर्मेश यशलहा ने बताया श्रीनगर में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन स्पर्धा जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ आपदा की वजह से स्थगित कर दी गई है। इसलिए शिविर भी स्थगित कर दिया गया। अब शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्पर्धा की नई तारीख के ऐलान होने पर होगा।
शिविर के लिए इंदौर संभाग के 5 खिलाड़ी शांभवी नारुलकर व खुशी सेन बालिका वर्ग में और आदित्य चौहान, नक्षत्र भाकर और प्रेम वीर यादव बालक वर्ग में चयनित हुए हैं। शांभवी के अलावा चारों खिलाड़ी धार के हैं। शिविर नेहरू स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल में 18 से 22 सितंबर तक लगने वाला था। शिविर में हिस्सा लेने के लिए नर्मदापुरम संभाग के अक्षय श्रीवास्तव इंदौर पहुंच गए थे। उन्हें वापस जाना पड़ा।