उद्योगपतियों ने बनाई मानव श्रृंखला।
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (एआईएमपी) ने जिला उद्योग केंद्रों के एकेवीएन में विलय को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर दी है। सुबह पोलोग्राउंड पर सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक सैक़ड़ों उद्योगपतियों ने मानव श्रृंखला बनाई ।
उद्योगपतियों ने कहा कि विलय से छोटे व लघु उद्योग बर्बाद हो जाएंगे और इससे किसी को लाभ नहीं होगा। उद्योगपतियों ने कहा कि विरोध आंदोलन हम लगातार जारी रखेंगे और शासन तक अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भी वह नहीं माने तो विरोध आंदोलन उग्र होता जाएगा और हम प्रदर्शन, धरना, हड़ताल जैसे कदम भी उठाएंगे। इससे पहले एसोसिएशन पदाधिकारियों ने विविध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इसमें विलय के विरोध के लिए संघर्ष समिति का गठन किया। संघर्ष समिति में योगेश मेहता, संजय पटवर्धन व अन्य उद्योगपति रहेंगे। समिति ने तय किया कि विरोध आंदोलन में हर दिन उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।