पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फेस्टिवल के बजट और गाइड लाइन पर चर्चा के लिए दिल्ली जाएगी टीम

यूथ फेस्टिवल के बजट और गाइड लाइन पर चर्चा के लिए दिल्ली जाएगी टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में अगले साल फरवरी के पहले सप्ताह में होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल के बजट और तैयारियों पर चर्चा के लिए यूनिवर्सिटी की टीम सोमवार को दिल्ली जाएगी।
छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित वहां एआईयू(ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन) के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान एआईयू की तरफ से मिलने वाले बजट और फेस्टिवल की गाइड लाइन पर चर्चा होगी।
इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन को यह भी बताना होगा कि वह 1 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों को कहां और कैसे ठहराएंगे। उनके खाने-पीने और सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था रहेगी। टीम के निर्देशों के आधार पर प्रबंधन तैयारियां शुरू करेगा।

कई विकल्पों पर विचार कर रही है यूनिवर्सिटी

आयोजन में शामिल होने आ रहे देशभर के 1 हजार से ज्यादा मेहमानों के लिए अस्थायी कमरे बनाए जाएंगे। इस पर अंतिम निर्णय कुलपति लेंगे। हालांकि कुछ होटल्स और आसपास के होस्टल्स से भी बातचीत चल रही है। प्रबंधन को इन्हीं तीन विकल्पों में से अब एक फायनल करना है। लेकिन होटल का विकल्प बेहद महंगा है और होस्टल खाली नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में एकमात्र मजबूत विकल्प अस्थायी कमरों का ही है।

जल्द समाधान मिल जाएगा
यूथ फेस्टिवल को हम भव्य तरीके से आयोजित करेंगे। बाहरी प्रतिभागी हमारे मेहमान रहेंगे। इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। कुछ नए विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।
डॉ. डी.पी. सिंह, कुलपति, डीएवीवी