इंदौर. बास्केटबाल स्टेडियम में हजारों पुलिसकर्मियों के बीच होगा राष्ट्र संतो का संबोधन शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। इसमें इंदौर के डीआईजी, एसपी, एएसपी सहित सभी आला अधिकारी भी शामिल हुए।
राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर एवं दार्शनिक संत श्री चन्द्रपभ महाराज ने अपना विशेष संबोधन शुरू किया। समारोह संयोजक श्री अजय चौधरी एवं जयसिंह जैन ने बताया कि इन्दौर पुलिस के पुलिस कर्मियों के जीवन निर्माण एवं राष्ट्रोत्थान में सक्रिय योगदान को समर्पित करने से जुड़ा मार्गदर्शन कार्यक्रम रखा गया है।
इसमें संतों ने बताया किस प्रकार पुलिसकर्मी खुद को तनाव मुक्त कर सकते हैं और संयमित भाषा से लोगों का विश्वास जीत सकते हैं। इस समारोह में 3 हजार के लगभग पुलिसकर्मी शामिल हुए। सिपाही से लेकर निचले स्टाफ के ज्यादातर लोगों को विशेष तौर पर बुलाया गया था। इसका कारण यह था कि सबसे ज्यादा आम लोगों का संपर्क निचले स्टाफ से ही होता है।