पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब निर्माण को लेकर बिल्डर के खिलाफ रहवासी पहुंचे एसपी ऑफिस

खराब निर्माण को लेकर बिल्डर के खिलाफ रहवासी पहुंचे एसपी ऑफिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एरोड्रम रोड की एक बिल्डिंग के रहवासी शनिवार दोपहर 12 बजे बिल्डर के खिलाफ एसपी ऑफिस पहुंचे। इसमें उन्होंने खराब निर्माण का आरोप लगाया। इसके बाद वे कलेक्टर और कमिश्नर के ऑफिस भी गए। उन्होंने नगर निगम में भी शिकायत की।

सीताश्री बिल्डिंग, मोहताबाग, एरोड्रम रोड के रहवासी संजय पाटौदी व अन्य ने शिकायत की। उन्होंने बिल्डर अनूप पिता दिनेश अग्रवाल पर खराब निर्माण का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिल्डिंग की छत फिनिश नहीं है। प्लास्टर खराब है। फायर एनओसी भी नहीं है। इसके अलावा कई फ्लैट में मेंटेनेंस के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है।
बिल्डर से शिकायत करो लेकिन वे कोई कार्रवाई नहीं करते। मामले को लेकर बिल्डर दिनेश अग्रवाल से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।