इंदौर। विंध्या और अरविंदो इंस्टिट्यूट ने मेडिकैप्स में आरंभ इंदौर नोडल इंटर कॉलेज
कबड्डी स्पर्धा में एकतरफा जीत से शुरुआत की। स्पर्धा का शुभारंभ चीफ एक्जीक्यूटिव व डायरेक्टर शमशेर सिंह के मुख्य और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी मुकेश करवरिया के विशेष आतिथ्य में हुआ।
स्पर्धा संयोजक अरुण राठौर ने बताया इस प्रतियोगिता में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध इन्दौर नोडल की पुरुष और महिला दोनों वर्गों की कुल 36 संस्थानों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
यह प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से खेली जा रही है तथा इस प्रतियोगिता के आधार पर इन्दौर नोडल की कबड्डी (पुरुष एवं महिला) टीम का चयन किया जाएगा जो कि राज्य स्तरीय अंतर नोडल कबड्डी स्पर्धा में हिस्सा लेगी।
प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे : कबड्डी पुरुष वर्ग : जेआईटी नोरवा विवि एसटीआईटीएस 30-19, एक्रोपोलिस-1 विवि प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट 46-30, विंध्या इंस्टिट्यूट विवि टीसीईसी बुरहानपुर 37-15, सीडीजीआई विवि एमआईएसटी 49-20, अरविंदो इंस्टिट्यूट विवि एस कॉलेज 37-10, एमआईटी विवि सेन्ट्रल इंस्टिट्यूट फार्मेसी 44-10.