प्रतीकात्मक फोटो।
खंडवा/इंदौर. रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल की फर्जी वेबसाइट बनाकर शातिर बदमाशों ने 11814 पदों पर भर्ती निकाल दी। ऑनलाइन भरे जा रहे प्रत्येक फार्म पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से 500 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से 300 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।
खंडवा शहर और जिले के एक हजार से ज्यादा और प्रदेश में अब तक 10 हजार 500 ज्यादा उम्मीदवारों ने ऑनलाइन फार्म भी भर दिए। 20 दिन पहले शहर के कियोस्क सेंटरों पर भर्ती संबंधी नोटिस चस्पा हुए थे। इसके बाद से ही फर्जी वेबसाइट पर युवा ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचने लगे। रेलवे बोर्ड भोपाल के अफसरों को इस फर्जी वेबसाइट का पता चला तो उन्होंने तत्काल अपनी वेबसाइट पर महत्वपूर्ण नोटिस चलाकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
इनपुट : अतुल दुबे
आगे की स्लाइड पर पढ़िए पूरी खबर...