पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव श्रृंखला बनाने के बाद अब उद्योगपति चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

मानव श्रृंखला बनाने के बाद अब उद्योगपति चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को मानव श्रृंखला बनाई थी
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (एआईएमपी) ने जिला उद्योग केंद्रों के एकेवीएन में विलय को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने शनिवार को मानव श्रृंखला बनाई थी और रविवार को घोषणा की है कि वह सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। विरोध के लिए बनी संघर्ष समिति के सचिव योगेश मेहता ने कहा कि सोमवार सांवेर के सेक्टर ए में दोपहर १२ बजे से हस्ताक्षर अभियान चलेगा।
उद्योगपतियों का कहना है कि विलय से छोटे व लघु उद्योग बर्बाद हो जाएंगे और इससे किसी को लाभ नहीं होगा। उद्योगपतियों ने कहा कि विरोध आंदोलन हम लगातार जारी रखेंगे और शासन तक अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भी वह नहीं माने तो विरोध आंदोलन उग्र होता जाएगा और हम प्रदर्शन, धरना, हड़ताल जैसे कदम भी उठाएंगे। समिति ने तय किया कि विरोध आंदोलन में हर दिन उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।